अगर आप यूपीपीसीएल के उपभोक्ता हैं तो आपको हर महीने UPPCL की तरफ से बिजली बिल का मैसेज जरूर आता होगा। अगर नहीं तो घबराने की जरूरत नहीं है।
मैं खुद यूपीपीसीएल का कस्टमर हूं। मैं खुद अपने मोबाइल से ही हर महीने बिजली चेक और भुगतान करता हूं।
अगर आप यूपीपीसीएल के उपभोक्ता हैं तो ये लेख आपके लिए ही है।
यहां आप जानेंगे
- UPPCL बिजली बिल कैसे चेक करें,
- बिल ऑनलाइन कहां देखें,
- भुगतान का सही तरीका क्या है
- और गलत बिल होने पर शिकायत कैसे दर्ज करें।
ये भी पढ़ें- The AI Quest लॉन्च, हिंदी-अंग्रेजी में मिलेगी AI टूल्स की जानकारी
सबसे पहले UPPCL के बारे में जान लेते हैं कि
UPPCL क्या है?
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) यूपी की बिजली व्यवस्था का मुख्य विभाग है।
यही विभाग बिजली वितरण कंपनियों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाता है और बिल जारी करता है।
UPPCL के अंतर्गत 5 वितरण कंपनियां काम करती हैं-
- पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (PUVVNL) लगभग 21 जिलों में कार्यरत है, जिनमें वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, कुशीनगर आदि प्रमुख हैं।
- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVNL) लगभग 19–20 जिलों को कवर करता है, जिसमें लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, हरदोई, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं।
- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (PVVNL) लगभग 15–16 जिलों में कार्य करता है, जिनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर प्रमुख हैं।
- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (DVVNL) लगभग 10–11 जिलों को कवर करता है, जिनमें आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी, इटावा और फर्रुखाबाद शामिल हैं।
- KESCO का पूरा नाम Kanpur Electricity Supply Company (कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी) है। यह कानपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करती है।
आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में रहते हों, UPPCL बिजली बिल चेक और भुगतान की प्रक्रिया एक जैसी है। इन्हीं वितरण कंपनियां के जरिए बिजली बिल का भुगतान होता है।
संक्षेप में कहें तो ये पांचों डिस्कॉम मिलकर उत्तर प्रदेश के लगभग सभी 75 जिलों में बिजली वितरण का कार्य संभालते हैं।
UPPCL bill view 10 digit
बिजली बिल देखने के लिए आपको सिर्फ एक चीज की जरूरत होती है, 10 अंकों का अकाउंट नंबर
UPPCL की ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ता केवल 10 अंकों के अकाउंट नंबर की मदद से अपना बिजली बिल देख सकते हैं, बिल की PDF डाउनलोड कर सकते हैं, ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर गलत बिल से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
10 Digit Account Number कहां से मिलेगा?
बहुत से उपभोक्ता यहीं अटक जाते हैं। बिना अकाउंट नंबर के न तो बिल देखा जा सकता है और न भुगतान किया जा सकता है।
आपका 10 अंकों का अकाउंट नंबर इन जगहों पर मिलता है-
- पुराने बिजली बिल की कॉपी पर
- स्मार्ट मीटर की रसीद पर
- UPPCL द्वारा भेजे गए SMS में
- नजदीकी बिजली उपकेंद्र से जानकारी लेकर
यूपीपीसीएल बिजली बिल कैसे चेक करें
- UPPCL की आधिकारिक बिल सेवा पर जाएं
- “बिल देखें” या “Bill Check” विकल्प चुनें
- अपना 10 Digit Account Number दर्ज करें
- कैप्चा भरकर सबमिट करें
- स्क्रीन पर आपका पूरा बिजली बिल खुल जाएगा

इस बिल में आप देख सकते हैं-
- कुल बकाया राशि
- बिल की अंतिम तिथि
- कितनी यूनिट बिजली खर्च हुई
- फिक्स चार्ज और अन्य शुल्क
यह नंबर आपके बिजली कनेक्शन की पहचान होता है, इसलिए इसे संभालकर रखें।
UPPCL Bill PDF कैसे डाउनलोड करें?
आज के समय में बिजली बिल की PDF कई कामों में जरूरी होती है, जैसे- पता प्रमाण, बैंक या ऑफिस रिकॉर्ड।
Download UPPCL Bill PDF की प्रक्रिया
- सबसे पहले अपना बिजली बिल ऑनलाइन देखें
- बिल खुलने के बाद डाउनलोड या प्रिंट विकल्प चुनें
- PDF फाइल अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करें
यह PDF पूरी तरह मान्य होती है और कहीं भी इस्तेमाल की जा सकती है।
UPPCL Bill Payment Methods: बिजली बिल भुगतान के तरीके
UPPCL ने उपभोक्ताओं को भुगतान के कई विकल्प दिए हैं, ताकि हर व्यक्ति अपनी सुविधा से बिल जमा कर सके।
ऑनलाइन भुगतान (UPPCL Bill Payment Online)
- डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
- UPI जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm
- UPPCL का आधिकारिक पोर्टल
ऑनलाइन भुगतान करने पर तुरंत रसीद मिलती है और बिल जल्दी अपडेट हो जाता है।
ऑफलाइन भुगतान
- बिजली उपकेंद्र
- जन सुविधा केंद्र (CSC)
- अधिकृत कलेक्शन काउंटर
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी ऑफलाइन भुगतान का उपयोग किया जाता है।
ये भी पढ़ें-
UPPCL Bijli Bill Payment: घर बैठे करें, बिजली बिल पेमेंट ऑनलाइन
बिजली बिल चेक और भुगतान में आने वाली आम समस्याएं
कई बार उपभोक्ताओं को इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है-
- अचानक बहुत ज्यादा बिल आ जाना
- मीटर रीडिंग गलत होना
- भुगतान के बाद भी बकाया दिखना
- सब्सिडी का लाभ न मिलना
ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। UPPCL ने इसके लिए सुधार की व्यवस्था बना रखी है।
गलत बिजली बिल कैसे ठीक कराएं?
अगर आपको लगता है कि आपका बिजली बिल गलत है, तो आप उसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
गलत बिल सुधार की प्रक्रिया
- UPPCL के शिकायत पोर्टल पर जाएं
- अपना अकाउंट नंबर और समस्या का विवरण भरें
- बिल या मीटर की फोटो अपलोड करें
- शिकायत संख्या सुरक्षित रखें
जांच के बाद सही बिल जारी किया जाता है। आमतौर पर यह प्रक्रिया 7 से 15 कार्यदिवस में पूरी हो जाती है।
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खास जानकारी
उत्तर प्रदेश में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को –
- समय-समय पर यूनिट की जानकारी
- SMS से बिल अपडेट
- ऑनलाइन भुगतान की सुविधा
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह
- हर महीने समय पर बिजली बिल चेक करें
- बिल की PDF सेव करके रखें
- भुगतान हमेशा आधिकारिक माध्यम से करें
- किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से बचें
आपको बता दें, सही जानकारी और सही प्रक्रिया अपनाकर कोई भी उपभोक्ता आसानी से UPPCL बिजली बिल चेक, ऑनलाइन भुगतान, PDF डाउनलोड और गलत बिल सुधार कर सकता है।
FAQ | UPPCL Bijli Bill Payment
उत्तर: UPPCL की आधिकारिक बिल सेवा पर जाकर 10 अंकों का अकाउंट नंबर डालकर बिजली बिल ऑनलाइन देखा जा सकता है।
उत्तर: बिजली बिल चेक करने के लिए केवल 10 Digit Account Number जरूरी होता है।
उत्तर: यह नंबर पुराने बिजली बिल, स्मार्ट मीटर रसीद, SMS या नजदीकी बिजली उपकेंद्र से मिल सकता है।
उत्तर: हां, ऑनलाइन बिल देखने के बाद PDF फॉर्मेट में बिजली बिल डाउनलोड किया जा सकता है।
उत्तर: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के जरिए UPPCL बिल का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
उत्तर: 24–48 घंटे इंतजार करें। इसके बाद भी अपडेट न हो तो UPPCL में शिकायत दर्ज करें।
उत्तर: आप Wrong Bill Correction Process के तहत UPPCL में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
उत्तर: आमतौर पर 7 से 15 कार्यदिवस में जांच के बाद सही बिल जारी कर दिया जाता है।
उत्तर: हां, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता भी UPPCL bill check online और भुगतान कर सकते हैं।
उत्तर: ऑनलाइन भुगतान के तुरंत बाद स्क्रीन पर और SMS के जरिए रसीद मिल जाती है।
