नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच नए AI टूल्स की जानकारी और उनके उपयोग को आसान भाषा में समझाने के लिए ‘The AI Quest’ नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है।
प्लेटफॉर्म पर AI टूल्स के रिव्यू, तुलना और इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
The AI Quest के मुताबिक, इसका उद्देश्य AI से जुड़ी जानकारी को आम यूजर तक आसान भाषा में पहुंचाना है।
यहां वीडियो एडिटिंग, वॉयस जनरेशन, राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन और कोडिंग समेत अलग-अलग कामों के लिए उपलब्ध AI टूल्स की जानकारी उपलब्ध है।
सही AI टूल चुनने में मिलेगी मदद
AI टूल्स की बढ़ती संख्या के बीच यूजर्स के सामने अक्सर यह सवाल रहता है कि उनके काम के लिए कौन-सा टूल उपयोगी है।
‘The AI Quest’ पर टूल के फीचर्स, कीमत, फ्री और पेड प्लान के साथ उसके इस्तेमाल और सीमाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया है।
प्लेटफॉर्म पर जानकारी को आसान और बोलचाल की भाषा में रखने की कोशिश की गई है, ताकि तकनीकी जानकारी से ज्यादा परिचित नहीं रहने वाले यूजर्स भी इसे समझ सकें।
खुद टेस्ट, फिर बताते हैं टूल की परफॉर्मेंस
प्लेटफॉर्म के अनुसार, यहां AI टूल्स के रिव्यू तैयार करने से पहले उन्हें इस्तेमाल करके देखा जाता है। टूल के फीचर्स, आउटपुट, कीमत और वास्तविक इस्तेमाल के अनुभव को परखने के बाद रिव्यू तैयार किया जाता है।
इसके साथ ही कई टूल्स के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड भी उपलब्ध कराई जाती है।
इसका उद्देश्य यूजर्स को केवल टूल की जानकारी देने के बजाय उसके इस्तेमाल का तरीका समझाना है।
हिंदी और अंग्रेजी में कंटेंट
‘The AI Quest’ पर AI से जुड़ी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराई जा रही है।
प्लेटफॉर्म का कहना है कि हिंदी में आसान जानकारी उपलब्ध होने से छात्र, कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर, फ्रीलांसर और दूसरे प्रोफेशनल्स AI टूल्स को अपनी जरूरत के हिसाब से समझ सकते हैं।
प्लेटफॉर्म पर नए AI टूल्स के अलावा अलग-अलग टूल्स की तुलना और उनके इस्तेमाल से जुड़े व्यावहारिक गाइड भी प्रकाशित किए जाते हैं।
The AI Quest के फाउंडर दीपक गुप्ता
‘The AI Quest’ की शुरुआत पत्रकार और डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट दीपक कुमार गुप्ता ने की है। वे UGC-NET क्वालिफाइड जर्नलिस्ट हैं और डिजिटल मीडिया, कंटेंट मार्केटिंग तथा SEO के क्षेत्र में करीब 8 से 10 वर्षों से काम कर रहे हैं।
प्लेटफॉर्म को लेकर दीपक कुमार गुप्ता ने कहा,
“आज इंटरनेट पर AI को लेकर हाइप बहुत ज्यादा है, लेकिन काम की और भरोसेमंद जानकारी कम है। हमारा मकसद सिर्फ ट्रैफिक बटोरना नहीं, बल्कि पाठकों का भरोसा जीतना है। हम चाहते हैं कि लोग AI से डरें नहीं, बल्कि सही टूल चुनकर अपने काम को आसान और तेज बनाएं।”
‘Explore Compare Master’ है टैगलाइन
‘The AI Quest’ का फोकस AI टूल्स को समझने, उनकी तुलना करने और उन्हें बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने पर है। प्लेटफॉर्म की टैगलाइन ‘Explore Compare Master’ है।
प्लेटफॉर्म पर वीडियो, वॉयस, राइटिंग, डिजाइन और अन्य कामों से जुड़े AI टूल्स की जानकारी के साथ उनके फीचर्स, कीमत और इस्तेमाल से जुड़ी सामग्री प्रकाशित की जा रही है।
